शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 193 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 192.83 अंकों की तेजी के साथ 28,661.58 पर और निफ्टी 57.50 अंकों की तेजी के साथ 8,879.20 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 13.16 अंकों की तेजी के साथ 28,481.91 पर खुला और 192.83 अंकों या 0.68 फीसदी तेजी के साथ 28,661.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,696.53 के ऊपरी और 28,419.27 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (4.08 फीसदी), टाटा स्टील (4.01 फीसदी), गेल (2.80 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.18 फीसदी) और पॉवरग्रिड (1.95 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में – एक्सिस बैंक (1.72 फीसदी), आईटीसी (0.89 फीसदी), एचडीएफसी (0.56 फीसदी), डॉ. रेड्डी (0.40 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (0.30 फीसदी) प्रमुख रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 3.15 अंकों की तेजी के साथ 8,818.55 पर खुला और 57.50 अंकों या 0.65 फीसदी तेजी के साथ 8,879.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,886.25 के ऊपरी और 8,809.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 91.60 अंकों की तेजी के साथ 13,514.49 पर और स्मॉलकैप 121.99 अंकों की तेजी के साथ 13,589.63 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.04 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.60 फीसदी), दूरसंचार (1.52 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक शेयर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.06 फीसदी) में गिरावट देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,708 शेयरों में तेजी और 1,141 में गिरावट रही, जबकि 190 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493