मैं तकनीक की जानकार नहीं : दीया मिर्जा

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री और निर्माता दीया मिर्जा का कहना है कि वह तकनीक की जानकार नहीं बन सकतीं, लेकिन एक उपभोक्ता के तौर पर वह तकनीकी ज्ञान की जरूरत को समझती हैं।

दीया ने यहां आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “मैं तकनीक पसंद नहीं हूं, लेकिन एक उपभोक्ता के तौर पर हम जिस चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी महत्ता को समझना जरूरी है। फिर चाहे वे जीवनशैली से संबंधित हो या खाने-पीने से।”

‘पैनासोनिक’ कंपनी के नए ब्रांड ‘न्यू एलीट इन्वर्टर स्काई’ के लांच के लिए दिल्ली आईं दीया ने कहा कि किसी भी चीज की खरीद से पहले उपभोक्ता को कुछ सवाल जरूर पूछने चाहिए।

दीया ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कपंनियों ने हमें इतना उत्सुक कर दिया है कि हम किसी भी चीज को खरीदते वक्त कुछ सवालों को पूछना भूल जाएं। हमें इस तरह के सवाल पूछने चाहिए।”

इस ब्रैंड के साथ जुड़ने के बारे में दीया ने कहा, “मैं ‘पैनासोनिक’ के साथ काफी लंबे समय से जुड़ी हुई हूं। मैं इसके नए ब्रांड के लांच के लिए यहां हूं। ये नए एयर कंडीश्नर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493