‘गाजी अटैक’ ने 3 दिन में 15.75 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राणा दग्गुबाती अभिनीत फिल्म ‘गाजी अटैक’ ने तीनों संस्करण हिंदी, तेलुगू और तमिल में पहले सप्ताहांत में पूरे देश भर में 15.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की टीम इस सफलता से खुश है।

भारत के पहले पानी में लड़ी गई युद्ध पर बनी फिल्म ‘गाजी अटैक’ ने पहले दिन 17 फरवरी, शुक्रवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये और रविवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। सप्ताह के अंत तक इसमें निरंतर वृद्धि देखी गई।

राणा ने एक बयान में कहा, “फिल्म को तीनों भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में अच्छी शुरुआत मिली। अपने सात साल के अभिनय करियर में मैं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं रहा, जिसे इतनी वाहवाही मिली हो।”

अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने कहा, “यह खुशी की बात है कि लोग इसे देखने के लिए थियेटर तक पहुंच रहे हैं।”

फिल्म में अभिनेता के.के.मेनन की अभिनय के लिए बेहद सराहना की गई है। उन्होंने कहा, “मैं लोगों की इस प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। फिल्म अच्छा व्यापार कर रही है। हम दर्शकों के शुक्रगुजार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493