एचआईएल : विजार्ड्स को हराकर भी सेमीफाइनल की दौड़ से पंजाब बाहर

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स ने सोमवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स 1-0 से हरा दिया। बावजूद इसके वह लीग के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स ने सोमवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स 1-0 से हरा दिया। बावजूद इसके वह लीग के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है।

शिवाजी स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब को जीत की जरूरत थी लेकिन उसका फासला कम से कम तीन गोल को होना चाहिए थे। उसको जीत तो मिली लेकिन उस अंतर से नहीं जिसकी उसे दरकार थी।

उसके लिए सिर्फ नीदरलैंड्स के मिंक वान डेर वीर्डन ही गोल कर पाए। उन्होंने यह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किया। पंजाब की टीम इस साल पहली बार एचआईएल के सेमीफाइनल में नहीं खेलेगी।

जीत के बाद पंजाब की टीम के 22 अंक हो गए हैं। उसने सभी 10 मैच खेल लिए हैं जबकि दिल्ली वेबराइडर्स और विजार्ड्स के 23-23 अंक हैं और दोनों टीमों का एक-एक मैच बाकी है।

दबंग मुंबई और कलिंगा लासंर्स ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रांजी रेज का भी एक मैच बाकी है और वह भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है।

पंजाब की टीम एचआईएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है लेकिन अब एचआईएल के इस संस्करण में अब उसका सफर यहीं खत्म हो गया है।

पंजाब की टीम को इस मैच का महत्व पता था और इसलिए उन्होंने शुरू से ही आक्रामक खेल खेला। पंजाब के इस खेल के कारण विजार्ड्स की टीम ने रक्षात्मक रूख अपना लिया।

पंजाब के कप्तान सरदार सिंह ने इसी बीच शानदार कला दिखाते हुए विजार्ड्स के तीन खिलाड़ियों को छकाया लेकिन वह गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को चकमा नहीं दे सके।

मिंक को भी पहले क्वार्टर में मौके मिले लेकिन विजार्ड्स की चौकन्नी रक्षापंक्ति ने उन्हें भी रोक दिया।

दूसरे क्वार्टर में विजार्ड्स की टीम थोड़ी आक्रामक हुई और मौके बनाए लेकिन गोल नहीं कर पाई। एक पेनाल्टी कॉर्नर भी उसके हाथ से निकल गया।

तीसरे क्वार्टर में भी पंजाब ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा। 35वें मिनट में उसके हिस्से पेनाल्टी कॉर्नर आया जिसे गोल में बदलने में मिंक ने कोई गलती नहीं की।

विजार्डस के पास 55वें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन पंजाब के गोलकीपर क्लेमोंस ने गोल नहीं होने दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493