हांग कांग, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हांग कांग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोनाल्ड सांग को अस्पताल में भर्ती किया है। दुर्व्यवहार के मामले में वह फिलहाल हिरासत में हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय प्रसारण सेवा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 72 वर्षीय सांग के अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत के बाद उन्हें क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्ट्रेचर पर उन्हें अस्पताल ले जाते वक्त उनके हाथों में हथकड़ी लगी देखी गई।
चीन के शेनझेन में एक लक्जरी तीन मंजिला पेंटहाउस अपार्टमेंट के इस्तेमाल के सिलसिले में सीईओ को आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है और हांगकांग के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इतने बड़े पूर्व अधिकारी पर मुकदमा चल रहा है।
साल 2005 से 2012 तक हांग कांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे सांग पर दुर्व्यहार और घूस लेने के आरोप में भी डेढ़ महीने तक मुकदमा चला।
शहर की एक अदालत ने 17 फरवरी को सांग को दुर्व्यवहार के दो में से एक मामले में दोषी करार दिया।
dharmpath.com dharmpath