शाहिद कपूर के जन्मदिन से पहले पार्टी में शामिल हुईं बॉलीवुड हस्तियां

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आगामी 25 फरवरी को 36 वर्ष के हो जाएंगे। रविवार को आयोजित उनकी जन्मदिन पूर्व पार्टी में पत्नी मीरा और उनके कई बॉलीवुड दोस्त शामिल हुए। उन्होंने इसे अब तक का ‘सबसे अच्छा जन्मदिन’ बताया।

शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “अभी तक सबसे अच्छा जन्मदिन।” मीरा ने इस खास कार्यक्रम में अनिता डोंगरे की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी हुई थी।

रविवार को आयोजित पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, विशाल भारद्वाज, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट, कैटरीना कैफ, फराह खान, साजिद नाडियावाला, आर. बाल्की, गौरी शिंदे और वरुण धवन सहित कई अन्य शामिल थे।

अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की रिलीज का इंतजार कर रहे और पिता बनने की खुशी का आनंद ले रहे शाहिद डेनिम जैकेट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और कोर्ट में नजर आए।

पार्टी में करण जौहर, सैफ की बेटी सारा के साथ देखे गए। इस आशय की खबरें हैं कि करण ‘स्टूडेंट आफ द इयर-2’ में सारा को लॉन्च कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493