खय्याम ने 90 की उम्र में गानों का ज्यूकबॉक्स लांच किया

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पद्मभूषण से सम्मानित दिग्गज संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम 90 वर्ष के हो गए। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर अपने गानों का ‘सूदिंग मेलोडिज ऑफ खय्याम’ नाम से ज्यूकबॉक्स लांच किया।

एक बयान के अनुसार, शेमारू एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दिग्गज संगीतकार के 20 ओरिजनल वीडियोज गानों का ज्यूकबॉक्स लांच करके उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। यह गाने फिल्म ‘बाजार’, ‘फुटपाथ’ और ‘लोरी’ जैसी फिल्मों से लिए गए हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार 18 फरवरी को 90 वर्ष के हो गए। उन्होंने ‘कभी कभी’, ‘त्रिशूल’, ‘नूरी’, ‘उमराव जान’ और ‘रजिया सुल्तान’ जैसी फिल्मों के संगीत दिए हैं।

अपने जन्मदिन पर खय्याम ने अपनी चैरिटी खय्याम जगजीत कौर केपीजी चैरिटेबल ट्रस्ट को फिल्म उद्योग के कलाकारों और तकनीशियनोंकी मदद के लिए 10 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493