रेनो ने नई फॉर्मूला-1 कार लांच की

पेरिस, 22 फरवरी (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम रेनो ने इस साल होने वाले सत्र के लिए नई कार लांच की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चार बार के विश्व विजेता एलेन प्रोस्ट इस टीम से विशेष सलाहकार के रूप में जुड़े हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि यह पीले और काले रंग की ‘आर.एस-17’ कार आगामी सत्र में टीम के प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करेगी। फॉर्मूला-1 प्रतियोगिता के नए सत्र की शुरुआत आस्ट्रेलिया में मार्च से होगी।

‘रेनो स्पोर्ट रेसिंग’ के चेयरमैन जेरोम स्टोल ने कहा कि यह साल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

रेनो टीम के प्रमुख तकीनीकी अधिकारी बॉब बेल के अनुसार, रेनो फॉमूर्ला-1 लांच की गई ‘आर.एस-17’ कार को आधुनिक युग में टीम की पहली वास्तविक कार के रूप में देख रही है।

स्टोल ने कहा, “ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी कार को हमारे द्वारा तैयार किया गया है। हम इस सत्र में पांचवें स्थान पर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493