लिंडसे लोहान 30 की उम्र में हुईं परिपक्व

लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिंडसे लोहान का कहना है कि उनमें परिपक्व ता 30 की उम्र में आई, जिसके बाद उन्होंने जीवन को एक नजरिये से देखना शुरू कर दिया। इसके बाद वह काफी हद तक अपने जीवन में ‘संयम’ के महत्व को समझने लगीं।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल जुलाई में 30 साल की हुईं लिंडसे ने ‘गुड मॉर्निग ब्रिटेन’ पर कहा, “जब मैं 30 साल की हुई तो मुझे अपने भीतर संयम का एहसास हुआ। अब मैं बेहतर तरीके से अपने जीवन के लक्ष्य को समझ पा रही हूं। अब मेरा अपने जीवन पर नियंत्रण है।”

लिंडसे ने अपना अभियन करियर 10 साल की उम्र में शुरू किया था। उनका कहना है कि उस समय वह एक किशोरी थीं और लॉस एजेंलिस में रहती थीं। इस दौरान उन्होंने बहुत ‘गलतियां’ कीं और इसकी मुख्य वजह यह थी कि वह ‘गलत लोगों से घिरी’ थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493