इटली की राष्ट्रीय टीम में बालोटेली की वापसी पर संदेह

पेरिस, 22 फरवरी (आईएएनएस)। इटली फुटबाल टीम के कोच गेब्रिएल ओरियाली ने राष्ट्रीय टीम में स्ट्राइकर मारियो बालोटेली की वापसी पर संदेह जताया है। इसकी वजह खेल के मैदान पर उनकी अनुशासन संबंधी समस्याएं हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सत्र में मिले तीन लाल कार्ड के कारण इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में बालोटेली की वापसी प्रभावित हो सकती है।

फ्रेंच लीग-1 के क्लब नीस के लिए इस सत्र में बालोटेली ने अब तक खेले गए मैचों में नौ गोल दागे हैं। उन्हें इस दौरान तीन लाल कार्ड भी मिले हैं।

ओरियाली ने मंगलवार को संवाददाताओं के सामने टीम की आचार संहिता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, “कुछ नियमों का सम्मान किया ही जाना चाहिए। बालोटेली की टीम में वापसी खुद उन पर निर्भर करती है।”

इस सप्ताह हुए मुकाबले के दौरान बालोटेली को तीसरी बार लाल कार्ड मिला था। इस मैच में नीस ने लोरिएंट को 1-0 से मात दी थी।

तीन बार लाल कार्ड मिलने के कारण वह मोंटपेलिएर के खिलाफ मुकाबले में नीस के साथ नहीं खेल पाएंगे।

इटली की राष्ट्रीय टीम के लिए बालोटेली ने पिछली बार 2014 में फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में खेला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493