सौर पार्क की क्षमता दोगुनी करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। देश में सौर ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल की एक समिति ने बुधवार को सौर पार्क और परियोजनाओं की क्षमता 20,000 मेगावॉट से बढ़ाकर 40,000 मेगावॉट करने को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने यहां आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “सौर पार्क की क्षमता बढ़ाने के लिए देश भर में कम से कम 50 सौर पार्क की स्थापना की जाएगी, जिनकी प्रत्येक की क्षमता 500 मेगावॉट या इससे अधिक होगी।”

उन्होंने कहा, “सौर पार्क योजना की क्षमता राज्यों से अतिरिक्त सौर पार्क के लिए मांग पर विचार के बाद बढ़ाया गया है। इन सौर पार्को और अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा 8,100 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद से साल 2019-20 तक स्थापित किया जाएगा।”

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जब इन सौर पार्को में उत्पादन शुरू हो जाएगा, तो ये सालाना 64 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन करेंगे, जिससे हर साल कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ 2) में 55 लाख टन की कमी आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493