टेनिस : रियो ओपन क्वार्टर फाइनल में रामोस-विनोलास

रियो डी जनेरियो, 23 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के एल्बर्ट रामोस-विनोलास ने रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रामोस-विनोलास ने यहां इटली के फाबियो फोगनीनी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व के 25वीं वरीयता प्राप्त रामोस-विनोलास को 45वीं वरीयता प्राप्त फाबियो को हराने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी।

इस टूर्नामेंट में अर्जेटीना के निकोलस किकेर और डिएगो श्वाट्र्जमैन ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है।

निकोलस ने बेल्जियम के आर्तुर दे ग्रीफ को 6-3, 6-3 और डिएगो ने अपने हमवतन फेडरिको डेल्बोनिस को 6-4, 7-6 (7-1) से मात देकर जीत हासिल की।

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रामोस-विनोलास का सामना निकोलस से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493