सूडान : बेघर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे एजीओ

बेघर और वंचित वर्ग के बच्चे खाली इमारतों और सुरंगों में रह रहे हैं, उन्हें कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है, वे शिक्षा से वंचित हैं।

एक सूडानी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) मुजाद्दिदोन ने खारतूम में मुख्य रूप से बेघर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए नील एवेन्यू पर एक ओपन स्ट्रीट स्कूल की स्थापना की है। यह संगठन बच्चों को स्कूल की ओर आकर्षित करने के लिए भोजन भी उपलब्ध करा रही है।

मुजाद्दिदोन संगठन के अध्यक्ष फारिस अलनूर इब्राहिम ने बताया, “यह परियोजना वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने, समाज से जोड़ने और रोजगार का अवसर प्रदान करने में सहायता करती है।”

खारतूम में दो महीने पहले शुरू हुए स्कूल में वंचित वर्ग के 110 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493