अभिनेता अक्षय कुमार आयुर्वेद के मुरीद

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार (49) ने आयुर्वेद की पांरपरिक हिंदू चिकित्सा प्रणाली के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया और कहा कि लोग ईश्वर प्रदत्त खजाने का सम्मान नहीं कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने बुधवार की रात ट्विटर पर इसे लेकर एक वीडियो साझा किया। हाल ही में अभिनेता ने 14 दिन एक आयुर्वेद केंद्र में बिताए।

वीडियो में अक्षय ने कहा, “आज मैं आपके साथ उदासी, क्रोध या समस्या साझा करना नहीं चाहता। मैं आप के साथ एक सुंदर और बड़ी मुस्कान साझा करना चाहता हूं। आज मैं बहुत हल्का और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। बीते कुछ दिनों मैं शहर से दूर रहा और आयुर्वेदिक आश्रम में कुछ समय बिताया। यह स्वर्ग की तरह लगा। यहां कोई टीवी, फोन, जंक फूड या ब्रांडेड कपड़े नहीं। बस साधारण कपड़े। सफेद कुर्ता-पायजामा और साधारण पौष्टिक भोजन और बहुत सारे आयुर्वेदिक खजाना हासिल किया।”

फिल्म ‘रुस्तम’ के अभिनेता ने कहा कि बहुत सारे लोग नहीं जानते कि वह आयुर्वेद बीते 25 सालों से अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इस बार आयुर्वेदिक चिकित्सा का जो मैंने अनुभव किया, वह अद्भुत रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493