डेनियल लॉयड का यौन जीवन अब भी ‘मजेदार’

लंदन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। गर्भवती मॉडल डेनियल लॉयड का कहना है कि उनका यौन जीवन हमेशा की तरह अभी भी ‘मजेदार’ है।

फीमेलफर्स्ट डॉट डॉट यूके की रिपोर्ट में बताया गया कि 33 वर्षीय मॉडल के तीन बेटे हैं, जिनके नाम- आर्ची, हैरी और जार्ज है। ये उनके पूर्व पति जैमी ओहारा के बेटे हैं। अब वह अपने प्रेमी मिशेल ओ’नील से अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। लेकिन इससे उनके बेडरूम के क्रियाकलाप प्रभावित नहीं हुए हैं।

लॉयड ने क्लोजर मैगजीन को बताया, “हमारा रिश्ता अभी भी मसालेदार और सेक्स खत्म होने से कोसों दूर है। मैं नहीं समझती कि जब आप किसी को बेइंतहा प्यार करते हैं तो इनमें कोई बदलाव आता है।”

लॉयड चाहती हैं कि उनकी आनेवाली संतान बेटी पैदा हो, लेकिन उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह उनकी आखिरी गर्भावस्था नहीं है।

उन्होंने कहा, “मिशेल ने मजाक में कहा है कि अगर लड़का पैदा होता है तो हमें तुरंत अगले बच्चे की कोशिश शुरू कर देनी चाहिए। मैं समझती हूं कि इस रफ्तार से तो 90 साल की उम्र तक बच्चे पैदा करती रहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493