इंफोसिस बोर्ड ने सीओओ प्रवीण राव की तन्ख्वाह बढ़ाई

बेंगलुरू, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस लि. के बोर्ड ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक यू. बी. प्रवीण राव की तन्ख्वाह में संशोधन को मंजूरी दे दी।

बेंगलुरू, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस लि. के बोर्ड ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक यू. बी. प्रवीण राव की तन्ख्वाह में संशोधन को मंजूरी दे दी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कंपनी ने यह भी बताया कि बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशक के तौर पर डी. एन. प्रह्लाद की अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी और इस बारे में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पारित किया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया, “प्रह्लाद को 14 अक्टूबर 2016 को हुई बोर्ड की बैठक में अतिरिक्त निदेशक के रूप में बहाल किया गया।”

बोर्ड ने इसके अलावा कंपनीज एक्ट 2013 के मुताबिक कंपनी के नए अंतर्नियम की स्वीकृति की सिफारिश की है, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493