पाकिस्तान में 2 आईएस आतंकवादी मारे गए

कराची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पुलिस ने शुक्रवार अल सुबह छापेमारी कर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।

जियो न्यूज ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि मंघोपीर में पुलिस ने छापेमारी की, जिसके बाद संदिग्धों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा, “जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्ध मारे गए, जबकि उनके सहयोगी वहां से भागने में सफल रहे।”

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों की पहचान सैफुल्लाह और हनीफ के रूप में हुई है। उनके पास से कई पुलिस अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए उनके नामों की सूची और लैपटॉप बरामद हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493