पुणे टेस्ट : ओकीफ ने समेटी भारत की पहली पारी

पुणे, 24 फरवरी (आईएएनएस)। स्टीवन ओकीफ (6/35) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली पारी 105 रनों पर समेट दी।

मेहमान टीम ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी के आधार पर 155 रनों की बढ़त ले ली है। भारतीय टीम के लिए लोकेश राहुल ने सबसे अधिक 64 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया के लिए ओकीफ के अलावा मिशेल स्टार्क को दो और जोस हाजलेवुड और नाथन लॉयन को एक-एक सफलता मिली।

आस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ (68) और मिशेल स्टार्क (61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए।

भारत की तरफ से उमेश यादव ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, रवींद्रे जडेजा ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493