दुबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर और डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी ने दुबई ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कर्बर ने टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खेले गए मैच में 19 वर्षीया एना कोनजुह को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।
इसके अलावा, टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में वोजनियाकी ने अमेरिका की कैथरीन बेलिस को 6-3, 6-2 से मात दी।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी की स्टार खिलाड़ी कर्बर का सामना एलिना स्वितोलिना से होगा। स्वितोलीना ने क्वार्टर फाइनल मैच में लॉरेन डेविस को 6-0, 6-4 से मात दी।
इसके अलावा, एक अन्य सेमीफाइनल में वोजनियाकी और एनास्तासीजा सेवास्तोवा आमने-सामने होंगी।
एनास्तासीजा ने चीन की कियांग वांग को 6-4, 7-5 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath