सीरिया में कार बम विस्फोट में 42 की मौत

दमिश्क, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के एक गांव में शुक्रवार को एक कार बम विस्फोट में 42 लोगों की मौत हो गई।

दमिश्क, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के एक गांव में शुक्रवार को एक कार बम विस्फोट में 42 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीरिया के शहर अल-बाब से उत्तर में स्थित सोउसिअन में विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हो गए। विस्फोट में एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया गया, जो फ्री सीरियन आर्मी (एफएसए) के विद्रोही लड़ाकों के अधीन थी।

सीरियन ऑबजर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों की वजह से मरने वालों की संख्या अगले कुछ घंटों में बढ़ सकती है।

एसओएचआर ने कहा कि मरने वालों में ऑपरेशन यूफरेट्स शील्ड के विद्रोही लड़ाके भी हैं। इन्होंने तुर्की सेना के सहयोग से गुरुवार को अल-बाब पर नियंत्रण किया था।

एसओएचआर के अनुसार, अभियान की शुरुआत के बाद से 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493