भारत की एकमात्र ट्राई-नेशनल रैली शनिवार से

सिलिगुड़ी, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की पहली और एकमात्र ट्राई-नेशनल रैली (तीन देशों से गुजरने वाली रैली) शनिवार से यहां शुरू होगी। पांच दिवसीय इस रैली में देश के 100 शीर्ष जांबाज एक दूसरे से होड़ करते दिखेंगे। यह रैली 1250 किमी की दूरी तय करेगी।

बिस्वा बंगला जेके टायर हिमालयन ड्राइव 5 रविवार शुरू होगी, लेकिन इसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को ही इसे हरी झंडी दिखाने के साथ हो जाएगा। यह रैली दार्जिलिंग हिल्स के के राजसी पहाड़ों और भूटान व नेपाल से होकर गुजरेगी।

टीएसडी (टाइम, स्पीड और डिस्टेंस) रैली ड्राइवरों के कौशल का कड़ा इम्तिहान होगा। इस रैली का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ तीनों देशों के लोगों को आपस में जोड़ना भी है। अन्य रैलियों के विपरीत जेकेएचडी-5 रैली में इलाके की विस्तृत विविधता को शामिल किया गया है, जिसमें नदी तल, गंदी पटरियां, जंगली रास्ते और कठिन पहाड़ी रास्तों से गुजर कर ड्राइवरों को अपनी मंजिल तक पहुंचना है।

इसमें टीएसडी चैंपियन असगर अली और मुहम्मद मुस्तफा, नीरव मेहता व सुबीर रॉय और सौरव चटर्जी खिताब के लिए एक दूसरे से होड़ लेते दिखेंगे। जेके मोटरस्पोर्ट्स के हेड संजय शर्मा ने कहा वे एचडी-5 को लेकर बहुत रोमांचित हैं। यह भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रैली है जोकि दो अन्य देशों से होकर गुजरती है। यह न सिर्फ हमारे देश के शीर्ष ड्राइवरों के लिए एक सुनहरी मौका है बल्कि तीनों देशों के खेल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा मंच भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493