दमिश्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के होम्स शहर में सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
आरटी न्यूज के मुताबिक, होम्स में सीरियाई सैन्य इकाइयों के बाहर दो आत्मघाती हमलावरों ने स्वयं को उड़ा दिया।
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “एक आत्मघाती हमलावर ने सीरियाई सुरक्षा सेवा के स्थानीय मुख्यालय के बाहर खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरे ने सैन्य खुफिया इमारत के बाहर स्वयं को उड़ा लिया।”
dharmpath.com dharmpath