मेगन ट्रेनर ‘स्मफ्र्स..’ को लेकर उत्साहित

लॉस एंजिलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका मेगर ट्रेनर जिन्होंने हाल ही में ‘स्मफ्र्स: द लॉस्ट विलेज’ के लिए अपना नया गाना ‘आई एम ए लेडी’ गाया है। उनका कहना है कि वे इस एनिमेटेड फीचर फिल्म के लिए गाना गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

ट्रेनर ने एक बयान में कहा, “मैं काफी उत्साहित हूं कि मैंने इस फिल्म के लिए ‘आई एम ए लेडी’ गाना गया। यह एक ऐसा गाना है जो मुझे बेहद पसंद है और मुझे इस पर गर्व है और मैं इसे दुनिया को सुनाने से अपने को रोक नहीं पा रही हूं।”

ग्रेमी अवार्ड जीत चुकीं इस गायिका ने यह भी घोषणा की कि वह इस फिल्म (स्मर्फ मेलोडी) में एक नए चरित्र को आवाज भी दे रही है।

उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म में अपने चरित्र की एक छोटी सी भूमिका भी निभाई है, जिसका नाम स्मर्फ मेलोडी है। इससे यह सब और भी रोमांचक हो गया है। मैं स्मर्फ परिवार का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493