लॉस एंजिलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मॉडल से रियल्टी स्टार बनी ब्लैक चायना ने पूर्व प्रेमी रॉब कार्दाशियन से अपनी राहें अलग कर ली है और चर्चा है कि आजकल वे रियल्टी टीवी स्टार और रॉब की बहन कोर्टनी कार्दाशियां के पूर्व प्रेमी क्विंसी कांब्स के साथ डेटिंग कर रही हैं।
हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया, “चायना एक बार फिर प्यार में हैं और क्विंसी उनके सपनों में रंग भर रहे हैं।”
सूत्र ने आगे कहा, “वे बिल्कुल उन पर फिदा हैं और उनके खूबसूरत जिस्म की तारीफ में जुटे हैं कि वह कितनी सेक्सी है। उनका कहना है कि चायना को देखकर विश्वास नहीं होता कि वे दो बच्चों की मां हैं। क्विंस सौ प्रतिशत सज्जन व्यक्ति हैं और काफी सोचसमझ कर इजहार करते हैं। वहीं, चायना का मानना है कि वे प्यार के खुमार में डूबे हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं। इसलिए उसके हिसाब से इस रिश्ते को अभी और वक्त चाहिए।”
इस जोड़े को 23 फरवरी को अभिनेत्री एंबर रोज के साथ रात की सैर पर निकलते देखा गया था।
dharmpath.com dharmpath