नेपाल : महाशिवरात्रि पर 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन

काठमांडू, 25 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शनिवार सुबह तक छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। मीडिया ने यह जानकारी दी।

न्यूज पोर्टल ‘माइ रिपब्लिका’ के अनुसार, देश के अंदर और बाहर के श्रद्धालु 3.30 बजे सुबह से ही दर्शन के लिए आने शुरू हो गए थे।

पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) के सदस्य सचिव गोविंदा टंडन ने सूचित किया कि शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह छह बजे तक मंदिर में लगभग छह लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

उन्होंने कहा कि मंदिर में रातभर भजन चला, मंदिर शनिवार सुबह तक खुला रहा। त्योहार के दिन शुक्रवार को लगभग 12 लाख लोग दर्शन करने पहुंचे थे।

इस बार मंदिर में जल्द पहुंचने के लिए टिकट जारी किए जाने की प्रथा को खत्म कर दी गई थी।

उन्होंने कहा, “भारत और हर जगह से पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए साधु शिवरात्रि के अवसर पर की गई व्यवस्था से खुश थे। इस अवसर पर भारत से लगभग 150 साधु पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493