कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। मैथ्यूज की मांसपेशियों की समस्या एक बार फिर उभर आई है।
क्रिकेट श्रीलंका के चयनकर्ता मंगलवार को श्रृंखला के लिए टीम का चयन करेंगे।
मैथ्यूज पिछले छह महीनों में दूसरी टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले पैर में चोट के कारण वह पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल पाए थे। उस श्रृंखला में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने टीम की कप्तानी की थी।
ऐसी संभावनाएं हैं कि हेराथ को एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि टीम के नियमित उप-कप्तान दिनेश चंडीमल जो जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला नहीं खेल पाए थे वह भी कप्तानी के दावेदार हैं।
श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 15 मार्च से गाले मैदान पर शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath