मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म निर्माता नंदिता दास की फिल्म ‘मंटो’ में नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि वह नंदिता के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं और वह प्रतिभाशाली निर्देशक हैं।
केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस समारोह के आयोजन पर नवाजुद्दीन ने कहा, “नंदिता एक प्रतिभाशाली निर्देशक हैं और मैं उनके साथ आगे भी काम करना चाहता हूं।”
‘रईस’ के अभिनेता ने कहा, “‘मंटो’ अपने समय के महान लेखक थे। फिलहाल मैं खुद को उनकी भूमिका के लिए तैयार कर रहा हूं। हाल में हमने ‘मंटो’ का पहला लुक रिलीज किया है। फिल्म का पोस्टर जल्द भी जल्द ही रिलीज की जाएगी।”
‘मंटो’ नंदिता के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। यह विभाजन के समय पर आधारित है। इसकी शूटिंग 15 मार्च से शुरू होगी।
नवाजुद्दीन के अलावा फिल्म में मंटो के दोस्त की भूमिका में दिवंगत अभिनेता सुंदर श्याम चड्ढा थे, जिनकी जगह ताहिर राज भसीन नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath