किपसांग ने जीता टोक्यो मैराथन, विश्व रिकॉर्ड से चूके

टोक्यो, 26 फरवरी (आईएएनएस)। केन्या के लंबी दूरी के स्टार धावक विल्सन किपसांग ने रविवार को टोक्यो मैराथन खिताब जीत लिया।

किपसांग हालांकि जापान की धरती पर सबसे तेज मैराथन पूरा करने का विश्व कीर्तिमान रचने से चूक गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारी 34 वर्षीय किपसांग ने दो घंटे तीन मिनट और 58 सेकेंड में रेस पूरी की। किपसांग इस साल लंदन, न्यूयार्क, बर्लिन और फ्रैंकफर्ट मैराथन जीत चुके हैं।

जापान में सबसे तेज मैराथन रेस पूरी करने का रिकॉर्ड केन्या के ही डेनिस किमेटो के नाम है। किमेटो ने दो घंटे, दो मिनट और 57 सेकेंड में रेस पूरी कर यह कीर्तिमान रचा था।

टोक्यो मैराथन जीतने के बाद किपसांग ने ट्रॉफी हाथ में लिए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

किपसांग ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, “अपनी जीत पर बहुत खुश हूं.. मेरा समर्थन करने के लिए सभी का शुक्रिया।”

केन्या की ही महिला धावक सारा चेपचिरचिर ने महिला वर्ग में टोक्यो मैराथन खिताब अपने नाम किया। सारा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो घंटे, 19 मिनट 47 सेकेंड में रेस पूरी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493