उत्तरी युगांडा में कई शरणार्थी केंद्रों पर दक्षिण सूडान के हजारों लोग शरणार्थी के रूप में पंजीकरण कराने के लिए कतार लगाए खड़े रहते हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी से संबंधित संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर)के अनुसार, दक्षिण सूडान के औसतन 4,000 लोग शरण की तलाश में सीमा पार कर युगांडा पहुंचते हैं।
युगांडा में यूएनसीएचआर के उप प्रतिनिधि अजीत फर्नाडो ने बताया, “अगर अकाल जारी रहता है तो हमें और अधिक लोगों के आने की उम्मीद करनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा लोग कह रहे हैं कि कई कारणों में से अकाल भी एक कारण है जिसकी वजह से वे पलायन कर रहे हैं।”
पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण सूडान में फैले अकाल को लेकर आगाह किया था कि संघर्ष और ढहती अर्थव्यवस्था के कारण 100,000 लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं व 10 लाख और लोग अकाल का सामना करने की कगार पर हैं।
dharmpath.com dharmpath