मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता परम सिंह को टेलीविजन धारावाहिक ‘गुलाम’ के एक दृश्य के लिए अपनी सह-कलाकार नीति टेलर को थप्पड़ मारना था। इस पर उन्होंने कहा कि जब उन्हें थप्पड़ मारने वाली बात पता चली तो वह दंग रह गए।
परम ने कहा, “निजी तौर पर, मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं और मैं इसके खिलाफ हूं। महिलाओं से प्यार करने की अपेक्षा की जाती हैं और उनसे बुरी तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। जब मुझे नीति को थप्पड़ मारने वाली बात पता चली तो मैं दंग रह गया।”
अभिनेता ने कहा कि जब वह सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे तो निर्देशक ने उन्हें बिना नीति को थप्पड़ मारे यह सीक्वेंस पूरा करने का तरीका बताया।
परम ने कहा कि इस खबर ने उन्हें काफी राहत दी।
‘गुलाम’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।
dharmpath.com dharmpath