मलेशिया : हवाईअड्डे को विषैले रसायन से सुरक्षित घोषित किया गया

कुआलालंपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया की पुलिस ने रविवार को कुआलालंपुर इंटरनेशनल हवाईअड्डे को किसी भी प्रकार के रसायन से सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसी हवाईअड्डे पर उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के सौतेले भाई किम जोंग-नाम की वीएक्स नर्व एजेंट के इस्तेमाल से हत्या की गई थी।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रमुख अब्दुल सामाह मत ने कहा कि पुलिस की संयुक्त टीम, अग्निशमन और परमाणु ऊर्जा विशेषज्ञों ने टर्मिनल 2 का आकलन किया है, जहां किम जोंग-नाम पर हमला किया गया था। यहां विशेषज्ञों को वीएक्स नर्व एजेंट के कोई भी चिन्ह नहीं मिले हैं।

वीएक्स एक अत्यंत विषैला बेस्वाद और बिना गंध वाला तरल पदार्थ होता है, जिसके प्रवेश से शरीर का तंत्रिका तंत्र बाधित हो जाता है।

उन्होंने कहा, “जांच के आधार पर हमारे तीन निष्कर्ष हैं। यहां किसी खतरनाक रसायन की मौजूदगी नहीं मिली है, हवाईअड्डा किसी भी प्रकार के प्रदूषण से मुक्त है और हवाईअड्डे को एक सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493