नेपाल में चीन निर्मित विमान ने भरी उड़ान

चीन ने नेपाल को दो विमानों की आपूर्ति की थी, जिनमें एक 56 सीटों वाला एएम60 और दूसरा वाई-12ई शामिल है।

एनएसी ने आठ फरवरी को नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के नियामक से मंजूरी लेकर इनमें से एक विमान का शनिवार से संचालन शुरू कर दिया।

नेपाल एयरलाइंस ने चीन से एएम60 और वाई-12ई विमान क्रमश: 26 जनवरी और एक फरवरी को प्राप्त किया था। इससे दो साल पहले चीन ने नेपाल को अनुदान स्वरूप दो विमानों की आपूर्ति की थी।

एयरलाइंस के प्रवक्ता रबिंद्र श्रेष्ठ ने कहा, “हम नए वाई-12ई का भी जल्द संचालन शुरू कर देंगे। अभी हम इस विमान को उड़ाने के लिए पायलटों की व्यवस्था कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493