सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, आईएस आतंकवादियों ने पल्मायरा के पास पहाड़ी क्षेत्रों से एब्ला गैस कारखाने और अल-जानुब कारखाने पर रॉकेट दागे।
इस हमले से अल-जानुब में उत्पादन ठप पड़ गया। एब्ला गैस संयंत्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और मशीनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विद्युत मंत्री जुहेर खारबुटली ने कहा कि अल-जानुब को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई।
उन्होंने बताया कि यह संयंत्र आमतौर पर 60 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन करता है जिससे मध्य एवं दक्षिणी क्षेत्रों में 1,100 मेगावाट बिजली के उत्पादन में मदद मिलती है।
मंत्री ने बताया कि इस हमले से यह संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है और इससे 65 फीसदी बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है।
dharmpath.com dharmpath