राष्ट्र विरोधी कश्मीरी छात्रों को निकाला

imagesधर्मपथ– 67 कश्मीरी छात्र जो मेरठ की स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थे राष्ट्रद्रोही गतिविधियों के चलते विश्वविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

घटना यह बताई जाती है जब भारत से पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा था,जब पाकिस्तान या मैच जीता तब इन कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिये,यह घटना हॉस्टल के कामन रूम में हुई.

इस नारेबाजी से उत्तेजित छात्रों का दूसरा दाल भी सामने आ गया और आपस में पथराव शुरू हो गया.अधिकारियों ने तुरंत इस घटना पर काबू पाया और इन छात्रों को देश-द्रोही क्रियाविधि के कारण निलंबित कर दिया.प्रशासन इसलिये भी भयभीत था क्योंकि मेरठ वैसे भी साम्प्रदायिक घटनाओं के लिये बदनाम है और अफवाह फैलने पर दंगे होने की संभावना बढ़ जाती.

सभी कश्मीरी छात्र मुस्लिम समुदाय से सम्बंध रखते हैं और उनके देश विरोधी नारे से राष्ट्र-भक्त विद्यार्थी भी भड़क उठे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493