पेरिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेरिस की छवि के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हिडाल्गो ने मिकी और मिनी माउस के साथ अपनी एक फोटो शहर की गतिशीलता और खुले की भावना का जश्न मनाते ट्वीट की। उन्होंने पेरिस की ऊर्जा और साथ मिलकर रहने की प्रवृत्ति को रेखांकित किया।
ट्रंप ने यह टिप्पणी शुक्रवार को मैरीलैंड में एक राजनीतिक सम्मेलन के दौरान एक भाषण में की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक दोस्त ने उनसे कहा कि पेरिस अब पहले वाला पेरिस नहीं रहा, ऐसा हाल में शहर पर हुए आतंकी हमलों की वजह से लगता है।
हिडाल्गो का यह जवाब पेरिस के डिज्नीलैंड की 25वीं वर्षगांठ पर आया है।
मेयर ने अमेरिकी पर्यटकों की संख्या में गिरावट की बात को भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि 2017 में 30 फीसदी ज्यादा पर्यटकों ने आने की बात कही है।
dharmpath.com dharmpath