अबू सय्याफ ने जर्मनी के नागरिक का सिर कलम किया

मनीला, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिलीपींस में आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ ने बंधक बनाए गए जर्मनी के नागरिक जर्गेन कैंटनर का सिर कलम कर दिया।

फिलीपींस पुलिस का कहना है कि उसकी रिहाई के लिए वार्ता की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद उसका सिर कलम किया गया है।

फिलीपींस नेशनल पुलिस प्रमुख रोनाल्ड बाटो डेला रोजा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कैंटनर का जामबोगना में सिर कलम किया गया।

अबू सय्याफ इससे पहले भी अप्रैल और जून 2016 के बीच में कनाडा के नागरिकों जॉन रिड्स्डेल और रॉबर्ट हॉल का सिर कलम कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493