लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जारी 89वें अकदामी पुरस्कारों में डिज्नी की फिल्म ‘जूटोपिया’ ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार जीत लिया है।
‘जूटोपिया’ एक मादा खरगोश की कहानी है जो पुलिस अधिकारी बनने का फैसला करती है।
ऑस्कर पुरस्कारों की मेजबानी डॉल्बी थिएटर में अमेरिका लेखक, हास्य अभिनेता एवं डबिंग कलाकार जिमी किमेल कर रहे हैं।
‘जूटोपिया’ का सहनिर्देशन बायरन होवर्ड और रिच मूरे ने किया है। यह फिल्म लैंगिक असमानता और भेदभाव जैसे कई सामाजिक बुराइयों को उजागर करती है।
पुरस्कार जीतने के दौरान होवर्ड ने कहा, “उन्होंने छह साल पहले इस विषय को यह सोचकर चुना था कि वह इसके जरिए दुनिया को एक बना सकते हैं।”
इस खिताब की दौड़ में ‘कुबो एंड द टू स्ट्रिंग्स’, ‘मोएना’, ‘माइ लाइफ एज ए जुचिनी’ और ‘द रेड टर्टल’ भी थीं।
dharmpath.com dharmpath