सनी पवार ने किमेल के साथ ‘द लॉयन किंग’ का यादगार दृश्य पेश किया

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में जारी 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह के मेजबान जिमी किमेल और भारत के 18 वर्षीय अभिनेता सनी पवार ने लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के दृश्य को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

किमेल ने सनी से पूछा कि क्या उसने 1994 में बनी ‘द लॉयन किंग’ देखी है तो इसके जवाब में सनी ने ‘हां’ कहा।

इसके बाद सनी ने बेबी सिंबा और किमेल ने उसके पिता मुफासा का किरदार निभा, उस यागदार क्षण को पेश किया।

इस दौरान किमेल ने सनी को हवा में उठा दिया।

गौरतलब है कि ‘लॉयन’ फिल्म के अभिनेता सनी फिल्म में सारू के बचपन का किरदार निभाकर लोकप्रिय हो गए हैं।

सनी ने इससे पहले भी जनवरी में हुए गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493