कोलंबो, 27 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी श्रीलंका में सोमवार को कैदियों की बस पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि कालूतरा शहर में हुई इस गोलीबारी की घटना में एक आपराधिक गिरोह का सदस्य अरुणा उदयशांता मारा गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में पिछले एक साल में दूसरी बार कैदियों की बस को निशाना बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath