स्पेनिश लीग : रियल ने विलारियल को 3-2 से हराया

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रि़ड ने स्पेनिश लीग के 24वें दौर में रविवार देर रात विलारियल को 3-2 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस जीत के साथ लीग सूची में रियल ने दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से एक अंक की दूसरी बना ली है।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।

इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखा गया। विलारियल ने 50वें मिनट में मनु ट्रिगेरोस की ओर से पहला गोल दागकर खाता खोला।

इसके बाद अगले ही मिनट में सेड्रिक बाकाम्बु ने विलारियल के लिए दूसरा गोल किया।

रियल ने इसके बाद विलारियल को गोल करने का एक भी मौका न देते हुए तीन गोल कर जीत हासिल की। टीम के लिए ये तीन गोल गारेथ बेल (64वें मिनट), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (74वें मिनट) और अल्वारो मोराटा (83वें मिनट) ने किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493