चीन : होटल में आग के मामले में 7 गिरफ्तार

नानचांग की सरकार ने सोमवार को बताया कि सात लोगों को रविवार को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें उस निर्माणाधीन परियोजना पर काम करने वाले कर्मचारी व ठेकेदार भी शामिल हैं, जिसमें आग लगी थी।

स्थानीय सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, नानचांग शहर में एचएनए प्लेटिनम मिक्स होटल में लगी आग में जिन 10 लोगों की मौत हुई थी, उनमें होटल के तीन अतिथि और सात निर्माण कामगार भी शामिल हैं।

इस घटना में घायल हुए नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच के अनुसार, आग वेल्डिंग व कटिंग के दौरान लगी, जिसमें कथित तौर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493