इस्लामाबाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जमात-ए-इस्लाम के अमीर सिराजुल हक ने कहा है कि इस्लामाबाद और काबुल को आपस में सद्भाव कायम करना चाहिए, और हर तरह के झगड़े खत्म कर देने चाहिए। क्योंकि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों से केवल भारत को ही फायदा होगा।
डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, हक ने शनिवार शाम हैदराबाद प्रेस क्लब में कहा कि दोनों देशों के पास शांति के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।
संघ शासित कबायली क्षेत्रों (एफएटीए) के भविष्य के बारे में उन्होंने कहा कि जेआई पार्टी चाहती है कि सरकार सरताज अजीज के नेतृत्व वाली समिति की सिफारिशों को लागू करे, जिसमें इस कबायली इलाके को खैबर पख्तूनख्वा के साथ विलय करने का प्रस्ताव रखा गया है।
उन्होंने कहा कि जेआई का मानना है कि सैन्य उपयोग किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और हमें बातचीत को प्राथमिकता देनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath