वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ओलम्पिक चैम्पियन एथलीट मोहम्मद फराह के कोच एल्बटरे सालाजार ने का कहना है कि वह साफ-सुथरे खेल में विश्वास रखते हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एल्बटरे ने अपने एथलीटों के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के दावे का खंडन किया है।
उल्लेखनीय है कि 2015 में बीबीसी पेनोरमा कार्यक्रम के बाद से अमेरिकी प्रशिक्षण केंद्र में नशीली दवाओं के इस्तेमाल के संदर्भ में और इस सप्ताह समाचार पत्र ‘संडे टाइम्स’ में उजागर हुए अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (युसाडा) की लीक रिपोर्ट के बाद से एल्बटरे जांच के घेरे में हैं।
एल्बटरे ने कहा, “मैं साफ-सुथरे खेल में यकीन करता हूं। मैं उन प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल नहीं करता।”
समाचार पत्र ‘संडे टाइम्स’ में उजागर हुए अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (युसाडा) की लीक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि एल्बटरे ने अपने एथलीटों के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एलकार्निटिने का इस्तेमाल किया था।
एल्बटरे ने कहा, “मैंने मुझ पर लगाए आरोपों का स्पष्ट और नियमित रूप से खंडन किया है। मैं साफ-सुथरे खेल में यकीन करता हूं। ओरेगन प्रोजेक्ट कभी भी डोपिंग की अनुमति नहीं देगा और इस प्रोजेक्ट से जुड़े एथलीटों को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की आचार संहिता और आइएएएफ नियमों का पालन करना जरूरी है।”
dharmpath.com dharmpath