देबजानी घोष इंटेल इंडिया छोड़ेंगी

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। इंटेल दक्षिण एशिया की प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) देबजानी घोष मार्च अंत कर कंपनी को अलविदा कह देंगी। उनकी जगह इंटेल के एशिया में डेटासेंटर समूह के निदेशक प्रकाश माल्या इस पद को संभालेंगे। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंटेल के एपीजे क्षेत्रीय ब्रिकी समूह के उपाध्यक्ष जेरी साओ ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में नेतृत्व परिवर्तन की जानकारी दी।

इस ईमेल में उन्होंने लिखा, “देबजानी कुछ समय से इस निर्णय पर विचार कर रही थीं। वह डिजिटल इंडिया के जरिए देश की मदद करने के लिए बेहद भावुक और प्रतिबद्ध हैं और इस प्रयास के लिए वे और अधिक समय और ऊर्जा समर्पित करना चाहती हैं।”

घोष 1996 में इंटेल के साथ जुड़ी थीं और कंपनी में अपने 21 सालों के कैरियर के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों को संभाला। वह दक्षिण एशिया में इंटेल की साल 2012 से प्रबंध निदेशक थीं।

उनके उत्तराधिकारी माल्या का कंपनी के साथ 16 वर्षों का अनुभव है। वह बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में इंटेल में शामिल हुए थे और उन्होंने कंपनी की वित्तीय सेवाओं को संभाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493