मेड्रिड, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मरे ने पिछले साल नवंबर में पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया था और तब से इस स्थान पर कायम हैं। उनके 11,540 अंक हैं।
मरे द्वारा शीर्ष स्थान से हटाए जाने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक दूसरे स्थान पर बने हुए हैें। तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका हैं। वावरिंका के हमवतन और इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले पूर्व नंबर एक रोजर फेडरर 10वें स्थान पर आ गए हैं।
चौथे स्थान पर कनाडा के मिलोस राओनिक हैं। पांचवें स्थान पर जापान के केई निशिकोरी हैं। आस्ट्रेलियन ओपन में ्रफेडरर से हारने वाले स्पेन के राफेल नडाल 4,115 के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं।
फ्रांस के जो विलफ्राइड सोंगा ने चार स्थान की छलांग के साथ सातवां स्थान हासिल किया है।
क्रोएशिया के मारिन सिलिक आठवें और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम नौवें स्थान पर हैं।
dharmpath.com dharmpath