संसाधन जुटाने समन्वय समिति बनाएं : बीरेंदर सिंह

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंदर सिंह ने मंत्रालय के अधीन आने वाले सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को संसाधन जुटाने और आपस में संसाधन साझा करने के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशकों (सीएमडी) तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समन्वय समिति बनाने का निर्देश दिया है।

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हाल में हुई विस्तृत संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इससे मांग संग्रहण होगा और मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की आर्थिक गतिविधियों के आकार का पता लगेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था करने में समिति ऊपर-नीचे के क्षेत्रों को कम करेगी तथा दोहरीकरण और संचार अंतर में कमी लाएगी। इससे वित्तीय बचत की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज की तेज कारोबारी दुनिया में प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने के लिए एक साथ कार्य करना आवश्यक हो गया है।

समिति का उद्देश्य संसाधनों को जुटाकर आर्थिक गतिविधि का लाभ उठाना और श्रेष्ठ व्यवहारों को साझा करना है।

बीरेंदर ने सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के बीच समन्वय बनाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्रालय के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सेल, एनएमडीसी, आरआईएनएल, एमओआईएल, एमएसटीसी तथा मेकन आदि हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493