हिमालयन ड्राइव के दो चरणों बाद अली को बढ़त

पारो (भूटान), 27 फरवरी (आईएएनएस)। मौजूदा राष्ट्रीय टाइम स्पीड डिसटेंस (टीएसडी) विजेता असगर अली अपने साथी ड्राइवर मोहम्मद मुस्तफा के साथ यहां जारी बिस्वा बांग्ला जेके टायर हिमालयान ड्राइव-5 के पहले दो चरणों की समाप्ति के बाद सोमवार को बढ़त लेने में सफल हुए हैं।

सुबरी रॉय और उनके साथी ड्राइवर नीरव मेहता दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे स्थान पर दीप दत्ता और उनके साथी ड्राइवर प्रकाश मुथुस्वामी हैं।

बंगाल के असगर और तमिलनाडु के उनके मुस्तफा ने बहादुरी से शून्य से भी कम तापमान में घने कोहरे के बीच भूटान के पहाड़ी इलाकों को पार करते हुए दिन का अंत किया।

ओपन श्रेणी में अमित गर्ग और उनके साथी अभिषेक खेमका शीर्ष पर हैं।

पहले दिन घने कोहरे और गिरते पारे के बीच 46 रैली ड्राइवरों ने सिलिगुड़ी से पारो का सफर तय किया जिसमें से 18 राष्ट्रीय एवं ओपन श्रेणी के थे।

दूसरे दिन का सफर छोटा लेकिन कई प्रवेश द्वारा होने के कारण जटिलताओं से भरा था।

मुस्तफा ने दूसरे दिन के अंत में आईएएनएस से कहा, “भूटान के पारो में हम पहली बार रैली में हिस्सा ले रहे हैं। मोड़ और गति ठीक थी। इसका हमने आनंद लिया। तीन दिन बचे हैं, देखते हैं क्या होता है।”

उन्होंने कहा, “पहाड़ों में आप एक गति के साथ नहीं चल सकते। यह उच्च गति वाला टीएसडी है जहां भू-भाग का अंतर पड़ता है। इसलिए एक गति बनाए रखना मुश्किल होता है। नदी में रास्ते का पता लगाना आसान नहीं है।”

उन्होंने कहा, “बड़े स्थानों पर, रास्ते का पता लगाना आसान होता है, लेकिन नदी में कई रास्ते होते हैं जो गुमराह कर सकते हैं। आपको कम समय में सही रास्ते पर पहुंचना पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493