मैट लेब्लैंक की उम्र के 50वें दशक में रिटायर होने की इच्छा

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मैट लेब्लैंक ने उम्र के 50वें दशक के शुरुआती पलों में रिटायर होने का फैसला किया है।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, मैट 25 जुलाई को 50 साल के हो जाएंगे। वह अपने भावी जीवन की योजनाएं बना रहे हैं।

मैट 1994 में शुरू हुए टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ में जॉई ट्रिबियानी की भूमिका निभाकर शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गए थे।

मैट अपनी 13 साल की बेटी मरिना के साथ समय बिताना चाहते हैं।

मैट ने अपने मोटरिंग शो टॉप गियर के सेट पर कहा, “मैं 50 साल की उम्र के शुरुआती पलों में रिटायर होना चाहता हूं। मैं सभी योजनाएं बना लेना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493