लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता केसी एफ्लेक अपनी फिल्म ‘मैनचेस्टर बाय द सी’ में अपनी शानदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिलने के बाद अपने करियर के मामले में खुद को ‘खुशकिस्मत’ महसूस कर रहे हैं।
वेबसाइट ‘ईटीऑलनाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केसी (41) ने कहा कि उनका करियर बिल्कुल वैसा है, जैसा वह चाहते थे।
अपने भाई बेन एफ्लेक के बारे में केसी ने कहा, “उनका समय काफी अच्छा रहा था, लेकिन मेरी जिंदगी थोड़ी अजीब रही। मैं 17 साल की उम्र से यहां हूं और मैं ऐसे बहुत से कलाकारों को जानता हूं, जिन्हें काफी सफलता मिली और फिर कुछ मौकों पर असफलता और मुश्किलें झेलनी पड़ी और उसके बाद उन्हें फिर सफलता मिली।”
केसी ने कहा, “मैने अन्य लोगों के करियर को देखा है और उससे सीखा है। इसलिए मैने अपने करियर का भरपूर मजा उठाया है। यह बिल्कुल ऐसा ही रहा, जैसा मैं चाहता था। मैं करियर के मामले में खुद को बेहद खुशकिस्मत समझता हूं और अपने करियर से बेहद संतुष्ट हूं।”
dharmpath.com dharmpath