मैं सलमान का बड़ा प्रशंसक : गुरमीत

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी का कहना है कि वह बचपन से ही सुपरस्टार सलमान खान के बड़े प्रशंसक हैं।

वह आगामी फिल्म ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ में वीर के किरदार के नजर आएंगे। उनका कहना है कि आगामी फिल्म में उनका किरदार विभिन्न फिल्मों में सलमान के ‘प्रेम’ नाम के किरदार से काफी मिलता-जुलता है।

गुरमीत ने बताया, “मेरे किरदार का नाम वीर है और मैं बता दूं कि मैंने राजश्री की हर फिल्म देखी है, खास तौर पर वे फिल्में, जिनमें सलमान हैं। मैं बचपन से ही उनका बड़ा प्रशंसक हूं।”

गुरमीत ने बताया कि ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ के निर्देशक मनीष हरिशंकर जब उनके पास फिल्म की पटकथा लेकर आए तो उन्होंने सबसे पहले सलमान की फिल्में फिर से देखीं।

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए होमवर्क जैसा था।”

वर्ष 2016 की फिल्म ‘वजह तुम हो’ में नजर आ चुके गुरमीत अभिनीत आगामी फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह, अक्षरा हासन और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493